नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप? आशा है अच्छे होंगे।
स्वागत है आपका हमारी इस पोस्ट पर
दोस्तों, एक अच्छा स्वास्थ्य जीवन का सबसे जरूरी अंग होता है। जिसको पाने के लिए बस थोड़ा सन्तुलित जीवन जीने की आवश्यकता होती है परन्तु वर्तमान में असन्तुलित खान-पान और अनियमित जीवनशैली तमाम तरह के रोगों को जन्म देती है। आज हर छोटे-बड़े अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है।
दोस्तों कोई भी बीमारी आने के पहले कुछ लक्षण अवश्य देती है जिनपर अगर आपने ध्यान दे दिया और समय रहते उचित इलाज करवा लिया तो आपका स्वास्थ्य हमेशा बरकरार रहेगा, परन्तु आपने अगर उन लक्षणों को अनदेखा कर दिया और वैसी ही गलत जीवनशैली में लिप्त रहे तो आप की परेशानी बढ़ सकती है।
punjaab kesari
ऐसी ही एक बीमारी है किडनी डैमेज की। जी हाँ दोस्तों,आज कर समय में किडनी के मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है और किडनी फेल्योर जैसी बीमारियाँ आये दिन सुनने को मिलती हैं।
किडनी रोग जे लक्षण बहुत धीमी गति से होते हैं जो जल्दी नज़र नहीं आते परन्तु ध्यान देने से ये समझ आ सकते हैं। आइये देखते हैं वो लक्षण-
* किडनी रोग के शुरुआत में व्यक्ति का ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है और हाथों और पैरों में दर्द शुरू हो जाता है।
* मूत्र की मात्रा बढ़ जाती है और बार बार जाना पड़ता है।
Third party image reference
*नींद की कमी हो जाती है और कमजोरी बनी रहती है।
* जी मचलाना, सांस फूलना धड़कन बढ़ जाना आदि लक्षण भी किडनी रोग में देखे जाते हैं।
*शरीर में रक्त की कमी हो जाती है।
*हाथ, पाँव आदि में सूजन आ जाती है।
* मांसपेशियों में झनझनाहट होना और ऐंठन होना।
google clip art
*इन लक्षणों में से अगर कुछ लक्षण आपमें लम्बे समय से हैं तो अतिशीघ्र अपने चिकित्सक से मिलें, बिल्कुल भी ना घबरायें इसका पूर्ण इलाज संभव है।
क्या आपके परिचय में किसी को ये बीमारी है कमेंट में बतायें।



No comments